Market Research
Replace these every slider sentences with your featured post descriptions.Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these with your own descriptions.
This is featured post 2 title
Replace these every slider sentences with your featured post descriptions.Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these with your own descriptions.
This is featured post 3 title
Replace these every slider sentences with your featured post descriptions.Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these with your own descriptions.
Showing posts with label Bharat Ratna Award. Show all posts
Showing posts with label Bharat Ratna Award. Show all posts
Tuesday, December 25, 2012
Bharat Ratna Award Winners - भारत रत्न
पंडित भीमसेन गुरुराज जोशी शास्त्रीय संगीत के हिन्दुस्तानी संगीत शैली के सबसे प्रमुख गायकों में से एक है. इन्हें 4 नवम्बर, 2008 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया.
उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान प्रख्यात शहनाई वादक थे. उन्हें सन 2001 मे भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं जिनका 6 दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है. लता की पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है. 2001 में लता को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया.
अमर्त्य सेन को वर्ष 1998 में अर्थशास्त्र का नोबल सम्मान मिला और 1999 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
पंडित रवि शंकर सितार वादक और संगीतज्ञ है. उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा उस्ताद अल्लाऊद्दीन खाँ से प्राप्त की. वे भारत ही नही सारे विश्व में प्रसिद्ध है. उन्हें वर्ष 1999 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया. रवि शंकर को कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन 1967 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था.
एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी ने छोटी आयु से संगीत का शिक्षण आरंभ किया, और दस साल की उम्र में ही अपना पहला डिस्क रिकार्ड किया. 1998में उन्हें भारत का सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न प्रदान किया गया. कर्नाटक शैली गायन की उस्ताद सुब्बुलक्ष्मी संगीत के क्षेत्र से जुड़ी ऐसी पहली व्यक्ति थीं जिन्हें भारत का यह सर्वोच्च सम्मान दिया गया.
गुलजारीलाल नन्दा भारतीय राजनीतिज्ञ थे. वे 1964 में प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मृत्युपश्चात् भारत के प्रधानमंत्री बने. उन्हें वर्ष 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
डाक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता हैं. डाक्टर कलाम को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से 1997 में सम्मानित किया गया.
सत्यजित राय एक भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे, जिन्हें 20वीं शताब्दी के सर्वोत्तम फ़िल्म निर्देशकों में गिना जाता है. इन्हें 1985 में दादासाहब फाल्के पुरस्कार और 1987 में फ़्राँस के लेज़्यों द’ऑनु पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मृत्यु से कुछ समय पहले इन्हें सम्मानदायक अकादमी पुरस्कार और भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न (1992) प्रदान किये गए.
जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा या जे आर डी टाटा भारत के वायुयान उद्योग और अन्य उद्योगों के अग्रणी थे. वे दशकों तक टाटा ग्रुप के निदेशक रहे, और इस्पात, इंजीनियरिंग, होट्ल, वायुयान और अन्य उद्योगो का भारत मे विकास किया. उन्हे वर्ष 1957 मे पद्म विभूषण और 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान थे. वे कवि, लेखक, पत्रकार और भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. भारत की आजादी के वाद वे एक महत्त्वपूर्ण राजनीतिक रहे. वे महात्मा गांधी के सिद्धांतों का समर्थन करते थे. उन्हे वर्ष 1992 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
मोरारजी देसाई एकमात्र व्यक्ति हैं जिन्हें भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न एवं पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया है. भारत के पांचवे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से 1991 में सम्मानित किया गया. इतना ही नहीं वो निशान-ए-पाकिस्तान (1990) से सम्मानित किए जाने वाले पहले भारतीय भी हैं.
भारत की स्वतंत्रता संग्राम मे सरदार वल्लभ भाई पटेल का महत्वपूर्ण योगदान है. भारत की आजादी के बाद वे प्रथम गृह मंत्री और उपप्रधानमंत्री बने. उन्हे भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है. सरदार पटेल को सन 1991 में मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
राजीव गांधी इन्दिरा गांधी के पुत्र और जवाहरलाल नेहरू के पौत्र, भारत के नौवें प्रधान मंत्री थे. 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने थे. 1991 में मरणोपरांत राजीव गांधी को भारत रत्न दिया गया.
नेल्सन रोलीह्लला मंडेला दक्षिण अफ्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति हैं. मंडेला यहाँ के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने थे. मंडेला ने अपनी जिंदगी के 27 वर्ष रॉबेन द्वीप पर कारागार में रंगभेद नीति के खिलाफ लड़ते हुए बिताए. 1990 में मंडेला को भारत रत्न प्रदान किया गया.
डा. भीमराव अम्बेडकर 'संविधान प्रारूप समिति' के अध्यक्ष के रूप में भारतीय संविधान के निर्माता थे. उन्हें देश के स्वतंत्र होने पर कानून मंत्री बनाया गया. कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें मरणोपरांत 1990 में ‘भारत रत्न’ के अलंकरण से सम्मानित किया.
ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान सीमाप्रांत और बलूचिस्तान के एक महान् राजनेता थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया और अपने कार्य और निष्ठा के कारण सरहदी गांधी (सीमान्त गांधी), बच्चा खाँ तथा बादशाह खान के नाम से पुकारे जाने लगे. उन्हें वर्ष 1987 मे भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं, जिनके पास भारतीय नागरिकता थी. उन्होंने 1950 में कोलकाता में मिशनरीज़ ऑफ चेरिटी की स्थापना की. इन्होंने 45 सालों तक गरीब, बीमार, अनाथ, और मरते हुए लोगों की मदद की और साथ ही चेरिटी के मिशनरीज के प्रसार का भी मार्ग प्रशस्त किया. मदर टेरेसा को 1957 में नोबेल शांति पुरस्कार और 1980 में भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया.
वराहगिरी वेंकट गिरी या वी वी गिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति थे. उन्होंने 1975 में भारत के सर्वोच्च नागरिक अलंकरण भारत रत्न प्राप्त किया.
इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक लगातार तीन कार्यकाल के लिए और 1980 से सन् 1984 में उनकी हत्या तक भारत गणराज्य की प्रधानमंत्री थी. वे कुल पंद्रह साल तक इस पद पर रही और उन्हें भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री होने का भी गौरव प्राप्त है. 1971 में इंदिरा गांधी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
लालबहादुर शास्त्री भारत के तीसरे और दूसरे स्थायी प्रधानमंत्री थे. वह 1963-1965 के बीच भारत के प्रधानमंत्री थे. शास्त्रीजी को उनकी सादगी, देशभक्ति और इमानदारी के लिये पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है. उन्हे वर्ष 1966 मे भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे. राजेन्द्र प्रसाद भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. पूरे देश में अत्यंत लोकप्रिय होने के कारण उन्हें राजेन्द्र बाबू या देशरत्न कहकर पुकारा जाता था. 1962 में उन्हें भारत सरकार द्वारा दिया जानेवाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा गया.
डॉ. बिधान चंद्र रॉय चिकित्सक, स्वतंत्रता सेनानी थे. वे पश्चिम बंगाल के द्वितीय मुख्यमंत्री थे. उन्हे वर्ष 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया
गोविंद वल्लभ पंत प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे. हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमीनदारी प्रथा को खत्म कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था. भारत रत्न का सम्मान उनके ही गृहमंत्रित्व काल में आरम्भ किया गया. उन्हें वर्ष 1957 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
1947 में जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने. उन्होंने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया. नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की. नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई. नेहरु को वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
सर डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या एक प्रतिष्ठित भारतीय अभियन्ता थे. उन्हे वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे. उनका जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 1954 में इन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.
चन्द्रशेखर वेंकट रामन नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भारतीय भौतिक-शास्त्री थे. प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष 1930 में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया. 1954 में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित रामन को 1957 में लेनिन शान्ति पुरस्कार भी प्रदान किया था.
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं. वे वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे. वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे. उन्हें वर्ष 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया. भारत रत्न पाने वाले वे पहले व्यक्ति थे.
Bharat Ratna Award
8:01 AM
Unknown































